Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरदो पक्षों में हुई मारपीट में महिला सिपाही समेत तीन घायल

दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला सिपाही समेत तीन घायल

  • लगभग आधा दर्जन लोगों का हुआ चालान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार सुबह सुइथाकला थाना क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सिपाही समेत दो अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां एक की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पुलिस कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के आधे दर्जन लोगों का चालान कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव में सोमवार सुबह विवादित जमीन में पहले से गिरे ईंट को हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी डण्डे और ईट चले जिसमें सूचना पर पहुँची पुलिस टीम की वन्दना नामक महिला सिपाही समेत दूसरे पक्ष के महन्थू सिंह और संगीता सिंह घायल हो उठी। फिलहाल घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां महन्थू की हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आधे दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया गया है।