जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गजना गांव के नट बस्ती निवासी सलमान व जलील में उधार पैसे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सलमान को मोटर साइकिल बनवाने के लिए जलील ने उधार पैसे दिया था। रविवार को सुबह लगभग दस बजे जलील अपना उधार पैसा सलमान से मांगने लगा तो इसी बात पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमे एक पक्ष से सलमान 41, साबिरा 25 व दूसरे पक्ष से जलील 40 चुटहिल हो गए। एक पक्ष द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल


