Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदो पक्षों में खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन घायल

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन घायल

  • घायलों में एक दर्जन का सिर फटा, कई गम्भीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गौरियांन में शनिवार की देर रात को एक शराबी द्वारा महिला के मारने पीटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। उक्त बस्ती निवासी एक व्यक्ति शराब के नशे में बस्ती की एक महिला को गाली गलौज देने लगा। महिला उसका विरोध करने लगी। महिला के विरोध करने पर वह शराबी महिला को लात मुक्के से पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जब बीच बचाव का प्रयास किया तो वह शराबी उन लोगों पर ईंट पत्थर चलाने लगा। यह देखते ही दोनों पक्षों में गाली गलौज तथा पथराव होने लगा। ईंट पत्थर के लगने से शकील अहमद 50 वर्ष, जमील अहमद 45 वर्ष, रईस अहमद 40 वर्ष, सईद अहमद 35 वर्ष पुत्रगण फैयजुद्दीन, खुशी 28 वर्ष पुत्री जमील अहमद, राजन 22 वर्ष पुत्र कमालुद्दीन, कादिर 25 वर्ष पुत्र अयूब, जूली 35 वर्ष पत्नी जमील आदि का सिर फट गया। इसके अलावा राजू, कायमू, बबलू सहित अन्य लोग घायल हुए। चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि इनके अलावा अन्य आधा दर्जन लोग दूसरे पक्ष के घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। श्री पांडेय ने यह भी बताया कि मामला एक व्यक्ति के कारण हुआ। घायलों में कई लोगों को काफी चोटें आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही होगी।