जौनपुर धारा, पराऊगंज। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रुप से प्रथम दिवस 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट थ्रो, जेविलियन थ्रो का आयोजन हुआ। दूसरे दिन 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद का आयोजन प्राचार्य मेजर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी एवं डॉ. राघवेंद्र कुमार, पूनम सिंह के संरक्षत्व में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य मेजर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी ने कहाकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। स्वस्थ एवं संतुलित जीवन हेतु खेल का महत्व भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। मनुष्य के शरीर, मन एवं आत्मा को स्वस्थ एवं प्रसन्न रखने में खेल की प्रमुख भूमिका है। उक्त अवसर पर डॉ. विनय पाठक समेत समस्त शिक्षक एवं कृष्ण कुमार मिश्र, नागेंद्र पांडे, धर्मेंद्र कुमार मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न


