Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदोस्तों संग तालाब में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत

दोस्तों संग तालाब में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बसौली गांव स्थित बसौली माता मंदिर के बगल पोखरे में स्नान करते समय बुधवार सुबह ऊंचगांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा बुलाए गए गोताखोरों ने शव को दोपहर 12बजे बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की। गांव निवासी 25वर्षीय रोहित अपने भाई मोहित व कुछ अन्य साथियों संग बसौली धाम स्थित तालाब में स्नान करने गया था। कथित तौर पर इस बीच गहरे पानी मे वह डूब गया तो साथ गए अन्य युवकों ने बाहर आकर लोगों को सूचना दी। जिसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह ने उसे ढूंढने के लिए गांव के कुछ अन्य युवकों को तालाब में उतारा पर उसका कोई अता पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाने पर सूचना दी। जिसके बाद पिलकिछा से गोताखोरों को बुलाया गया। जिन्होंने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को खोजकर तालाब से बाहर निकाला। उधर घटना की सूचना पाकर घरवाले भी मौके पर पहुंच गए जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।