जौनपुर धारा,जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य प्रत्याशी अशोक सिंह ने अनोखे अंदाज में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को वह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी से नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। बैलगाड़ी पर बैठकर हाथ में अपना चुनाव निशान गाना लिए हुए थे। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। नामांकन के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए और अपने राजनीतिक विरोधियों सपा, भाजपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि किसानों के हित के लिये किसी पार्टी ने कुछ नहीं किया है। भाजपा और सपा के प्रत्याशी घोटालेबाज है। वो जैसे आये वैसे ही वापस जायेंगे। उन्होने कहा जौनपुर की धरती पर मुझे जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है और मैं एक तरफा चुनाव जीत रहा हूँ। मुझसे टक्कर लेने वाला कोई नहीं है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
दोबारा अनोखे अंदाज में नामांकन करने पहुंचे अशोक सिंह

Previous article

