Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदेश को स्थापित करने में सरदार पटेल की अहम भूमिका : अरविन्द...

देश को स्थापित करने में सरदार पटेल की अहम भूमिका : अरविन्द पटेल

जौनपुर। जिला मुख्यालय पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में लौह पुरुष,भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता, अखण्ड भारत के शिल्पकार, एकता के प्रति मूर्ति, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर विकास भवन में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश की एकता के सूत्रधार थे ऐसे महापुरुष को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों का विलय की जिम्मेदारी उनको सौपी गई थी। उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए छोटी-बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया देश के एकता के सूत्रधार थे भारत की राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी बुलाया जा नहीं सकता। कार्यक्रम के दौरान वृजेंद्र पटेल, विपिन पटेल, विकास पटेल, अमर बहादुर चौहान, रवि पटेल, रवि रंजन पटेल, राजकुमार पटेल, मनीष पटेल, सूरज पटेल, कौशल पटेल, अनिल पटेल, अमित पटेल, संदीप पटेल, राहुल यादव, त्रिलोकी नाथ, मुन्ना लाल, स्वतंत्रत सिंह, छोटे लाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।