जौनपुर धारा, जौनपुर। देश के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक समाज में एक नई चेतना का प्रसार करते हैं। ये बातें राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कला संकाय के डीन प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने कहीं। सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय जमुहाई में किया गया। उद्घाटन के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर में पूरे मनोयोग से कार्य करने की शपथ ली। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. तेज प्रताप सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को सात दिवसीय शिविर के प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए स्वयंसेवकों को आधुनिक समाज में सहयोग की भावना के पुनर्निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. विजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, डॉ. नीरज दूबे, डॉ. विनोद कुमार सिंह आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
देश के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका



