Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरदेशी शराब की जमकर हो रही ओवर रेटिंग

देशी शराब की जमकर हो रही ओवर रेटिंग

जौनपुर धारा, केराकत। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां हर विभाग के निष्पक्ष होने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ जौनपुर का आबकारी विभाग आंख मूंदने का ढोंग कर रहा है। दरअसल नियमत: देशी शराब के ठेकों को सुबह दस बजे से लेकर रात दस तक संचालित करने का विभागीय आदेश है। गौराबादशाहपुर थानान्तर्गत कुरेथु चौराहे पर संचालित ठेके पर सुबह छ: बजे से ही शराबियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। आसपास की दुकानों पर भी जमकर खुलेआम शराब पीते लोग आपस में झगड़ते-मारपीट करते प्राय: देखे जाते हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि असमय शराब की दुकान खोलने वाले किसकी शह पर ये मनमानी कर रहे हैं। इस सम्बंध में जब जौनपुर के आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी गयी तो उन्होंने ठेका संचालक पर जुर्माना लगा देने की बात कह दी व निर्देशित किया कि आगे से शिकायत मिलने पर ठेके का लाइसेंस रदद् कर दिया जायेगा।