― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनदेबिना बनर्जी ने होमटाउन में सेलिब्रेट की छोटी बेटी की राइस सेरेमनी

देबिना बनर्जी ने होमटाउन में सेलिब्रेट की छोटी बेटी की राइस सेरेमनी

टीवी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की छोटी बेटी दिविशा चौधरी की राइस सेरेमनी से तस्वीरें सामने आई हैं। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपनी बड़ी बेटी लियाना चौधरी का पहला जन्मदिन मनाने कोलकाता पहुंच चुके हैं। 3 अप्रैल 2023 को लियाना का पहला बर्थडे है। कोलकाता में देबिना और गुरमीत लियाना का जन्मदिन नहीं, बल्कि छोटी बेटी दिविशा चौधरी की राइस सेरेमनी भी मनाई। बीते दिन दिविशा की राइस सेरेमनी सेलिब्रेट की गई, जहां उनके फैमिली मेंबर्स मौजूद रहें। इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। राइस सेरेमनी में देबिना बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने रेड बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसे फुल बैलून स्लीव्स के ब्लाउज से पेयर किया था। वहीं, गुरमीत व्हाइट कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, देबिना और गुरमीत की छोटी बेटी दिविशा रेड-व्हाइट लहंगा-चोली में बहुत ही सुंदर लग रही थीं। दिविशा के पैर में लाल आलता और पायल सुंदर लग रही थीं। लाल बिंदी तो मानो नन्ही दिविशा पर चार चांद लगा रही थी। देबिना और गुरमीत की बड़ी बेटी लियाना चौधरी ने दिविशा के साथ लाल-व्हाइट लहंगा-चोली में ट्विनिंग की थी। देबिना और गुरमीत की बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Share Now...