जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना एवं व्यायाम व सूक्ष्म जलपान किया। उसके बाद स्वच्छता कार्य के अंतर्गत मलिन बस्ती जमौली में साफ-सफाई का अभियान चलाया तथा गांववासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह ने अनुशासन एवं आत्मानुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की दिनचर्या एवं महत्व के बारे में विस्तार से मनुष्य को मनुष्य कैसे बनना है इसके बारे में और सदाचार तथा नशा मुक्ति के बारे में बताया। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापक जितेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अधिकारी डॉ. इन्द्र बहादुर सिंह एवं आभार ज्ञापन डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन ने किया।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया व्यायाम व स्वच्छता अभियान

Previous article
Next article

