जौनपुर धारा, सिकरारा। प्रशासन की नकल विहीन परीक्षा कराने की तालिका वायदों को नकल माफिया तार-तार करते नजर आ रहे हैं। हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में आए दिन दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते नकलची पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला शनिवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बडेरी में हाई स्कूल की परीक्षा में एक मुन्ना भाई दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। क्षेत्र के भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बडेरी में प्रथम पाली में हाई स्कूल का कला का पेपर चल रहा था कि कक्ष संख्या 5 में निरीक्षक रणजीत कुमार व ताणकनाथ चेकिंग करने लगे। चेकिंग करते समय जब प्रवेश पत्र का मिलान किया तो पवन कुमार चौहान के स्थान पर अभिषेक कुमार चौहान परीक्षा दे रहा था। पूछने पर उसने बताया कि मेरा घर कोहड़े सुल्तानपुर में है जब इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मीना सिंह को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष रमेश कुमार को फोन से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद धारा 419, 420 में चालान कर जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई


