जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को छ: माह पूर्व भगाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। एक गांव निवासी किशोरी को छ: माह पहले दो युवक भगाकर लुधियाना ले गए और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। पुलिस सुरागकशी कर किशोरी को लुधियाना से बरामद कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि आरोपित बजरंगनगर बाजार के पास कहीं भागने के लिए खड़े है। पुलिस ने दोनों आरोपियों अमरनाथ चौहान पुत्र खदेरू निवासी झलमल रमती थाना मनकापुर जिला गोंडा व मुकेश पुत्र त्रिलोकी निवासी चैनपुर थाना एकौना जिला श्रावस्ती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Previous article


