Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
Homeअपना जौनपुरदुकान के सामने कबाड़ लादने आई ट्रक चोरी

दुकान के सामने कबाड़ लादने आई ट्रक चोरी

  • पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर कर रही खोज

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज  थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी रामबाबू कबाड़ का काम करते हैं। ग्राम घिउरहा थाना सरपतहां निवासी हवलदार मिश्रा के ट्रक से कानपुर ले जाते थे। बुधवार शाम ड्राइवर राजू दूबे कबाड़ ले जाने के लिए ट्रक दुकान के सामने खड़ी कर चाभी कबाड़ व्यवसायी रामबाबू को देकर चले गए। रात में ट्रक दुकान के सामने खड़ी थी। गुरुवार की सुबह जब रामबाबू के पिता उठे तो देखा कि ट्रक गायब थी। ऐसे में उन्होंने रामबाबू को जगाया और जानकारी पुलिस व ट्रक मालिक को दी। वहीं मौके पर पहुँचे ट्रक मालिक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है।