Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदीप नारायण का हुआ भव्य स्वागत

दीप नारायण का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, सुजानगंज। आईएएस में चयन होने पर पहली बार गांव पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा श्रीगौरीशंकर मंदिर पर दीप नारायण का भव्य स्वागत किया गया। अभी हाल ही में जारी हुए यूपीएससी के परिणाम में 378वीं रैंक प्राप्त करके क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करने वाले दीप नारायण उपाध्याय का  सुजानगंज आने पर भव्य स्वागत किया गया। दीप नारायण ने सुजानगंज स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर धाम पर दर्शन पूजन किया। उन्होंने बताया कि यदि लक्ष्य बनाकर तैयारी किया जाय तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। कहाकि हर सफलता आपसे कुछ बलिदान मांगती है। निश्चित सफलता के लिए सामाजिक बंधन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर चलें निश्चित रूप से सफलता आपको मिलेगी। स्वागत करने वालों में विकास सिंह, रवि उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।