Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदिव्यांग बच्चों में बांटे गर्म कपड़े, चेहरे पर खिली मुस्कान

दिव्यांग बच्चों में बांटे गर्म कपड़े, चेहरे पर खिली मुस्कान

जौनपुर। ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारीÓअभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम  ‘इस सर्दी खुशियां बांटेंÓ के तहत शनिवार को भीषण ठंड को देखते हुए राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन के दिव्यांग बच्चों को गर्म इनर और टोपियां वितरित की गईं। यह पुनीत कार्य जालना(महाराष्ट्र) की वंदना मिश्रा, मुंबई के देवेन्द्र मिश्रा एवं प्राथमिक विद्यालय ऊचवाँहौज, सिरकोनी (जौनपुर) की प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा के सामूहिक आर्थिक और नैतिक सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है जिसे इसकी सर्वाधिक आवश्यकता है। डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि ‘संस्था के बच्चों के प्रति समाज का यह जुड़ाव सराहनीय है। मदद के ये हाथ न केवल बच्चों को ठंड से बचाएंगे, बल्कि उनके भीतर यह विश्वास भी जगाएंगे कि समाज उनके साथ खड़ा है। पूनम मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को कपड़े पहनाते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा, ‘इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली पूंजी है। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के माता-पिता के साथ ही अधिवक्ता प्रखर मिश्रा उपस्थित रहे।