Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदिनदहाड़े चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद

दिनदहाड़े चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद

  • लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र सरकी बाजार स्थित सरस्वती फर्नीचर की दुकान के बाहर से एक अधेड़ ने खुलेआम साइकिल चोरी कर ली। इस पूरी घटना का कृत्य दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मामले की जांच में जुटी। इस दौरान बाजार वासियों के बीच यह चर्चा बनी रही सरकी पुलिस चौकी बाजार से सटी हुई है, लेकिन निडर चोर आए दिन किसी न किसी साइकिल को अपना निशाना बना ही लेते है। अब तक बाजार से लगभग एक दर्जन साइकिल चोरी हो चुकी है, जिसमें एक भी साइकिल की चोरी का राजफाश करने में सरकी पुलिस नाकाम रही जिससे बाजार वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।