Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनगर में निकाली गई कलशयात्रा

नगर में निकाली गई कलशयात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए पुन: यथास्थान पर पहुंच समाप्त हुई।

राधे राधे चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार द्वारा नगर में स्थित श्री नागाबाबा कुटी जंघई रोड पर साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कलश यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जो जंघई रोड नागाबाबा कुटी से होते हुए मछलीशहर रोड पुरानी सब्जी मंडी साहबगंज व चौराहे से होते हुए वापस अपने यथास्थान पर पहुंच समाप्त हुआ। कलशयात्रा में पीताम्बरी वस्त्र धारण कर महिलाएं कलश सर पर रखकर डीजे की भक्तिमय धुन पर राधे राधे का जप करते हुए चल रही थीं। श्रीमद्भागवत कथा वृंदावन से आए सुशीला नंदन महाराज श्रीमुख से श्रोता आनंद लेंगें, रविवार से प्रारंभ हुई कथा का २० नवंबर को हवन यज्ञ व भण्डारा के साथ समापन होगा। इस अवसर पर नागाबाबा कुटी के सभी श्रद्धालु उपस्थित रहे।