Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशदादी के कुंडल लुटने से बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ी पोती

दादी के कुंडल लुटने से बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ी पोती

लालकुर्ती छोटा बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के दोनों कुंडल लूट लिए। दादी के कुंडल लूटते ही पोती ने बदमाशों पर हमला बोल दिया और उन्हें सड़क पर गिरा दिया। हालांकि बदमाश युवती के चंगुल से निकलकर एक कुंडल को लेकर फरार हो गए।

सरेराह हुई लूट की यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। लालकुर्ती मैदा मोहल्ला छोटा बाजार निवासी वरुण अग्रवाल ने बताया कि उनकी ताई संतोष देवी (80) निवासी तिबड़ा रोड मादीनगर निवासी शनिवार शाम 5:30 बजे अपनी पोती रिया अगरवाल के साथ उनके घर आ रही थी। वह दोनों पैदल हो पर की ओर आ रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनकी ताई के कानों पर झपट्टा मारते हुए दोनों कुंडल लूट लिए। दादी के कुंडल लूटते ही रिया ने बदमाशों पर हमला बोल दिया और उन्हें बाइक समेत नौच गिरा लिया। हालांकि बदमाश युवती के चंगुल में निकलकर एक कुंडल को लेकर फरार हो गए।  उन्होंने बताया कि कुंडल लूट के दौरान महिला के दोनों कान भी फट गए। बदमाशों द्वारा की गई यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लूट की जानकारी लालकुर्ती पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पटना के बारे में पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे बंगाले। पुलिस ने फुटेज के माध्यम से बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।