Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदशकों से अटके विवाद को प्रधान ने सुलझाया, सड़क निर्माण चालू

दशकों से अटके विवाद को प्रधान ने सुलझाया, सड़क निर्माण चालू

जौनपुर धारा, थानागद्दी। ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों’ दुष्यंत कुमार की कविता को चरितार्थ करके दिखाया गोबरा के ग्राम प्रधान प्रकाश शर्मा ने। उनकी सूझबूझ की बदौलत दशकों से अटके सड़क के विवाद को दूर किया जा सका। राजू वर्मा के घर से अवधेश मिश्रा, रमाकांत शुक्ला इत्यादि के घर से होते हुए अशोक मिश्रा के घर तक सड़क/खंड़जा निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो गया। इस निर्माण कार्य से ग्रामवासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। चूंकि आबादी क्षेत्र होने के नाते इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए ग्राम प्रधान ने स्थानीय लोगों की काफी मान-मनौव्वलकी। तत्पश्चात लोगों ने सहमति प्रदान कर ग्राम प्रधान के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा। सड़क निर्माण में रमाकांत शुक्ला, दिनेश मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अवधेश मिश्रा, जयदेव मिश्रा आदि ने सहयोग किया।