Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरश्रवण जायसवाल पुन: बनाये गये जिलाध्यक्ष

श्रवण जायसवाल पुन: बनाये गये जिलाध्यक्ष

  • अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का हुआ विस्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के चुनाव हेतु बैठक व्यापारी नेता रमेश बरनवाल के जगदीशपुर स्थित आवास पर हुई। इस मौके पर जिला संगठन का पुनर्गठन किया गया जहां सर्वसम्मति से श्रवण जायसवाल जिलाध्यक्ष एवं रमेश बरनवाल को महामंत्री चुना गया। साथ ही 6 जिला उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें पवन जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, पप्पू माली, अमर बहादुर सेठ, जमाल बासित खान, दिलीप तिवारी हैं। वहीं दीनू मौर्य, जगमंदिर निषाद, उमेश जायसवाल, श्याम सुंदर मिंगलानी, अमर बहादुर यादव मंत्री चुने गये। साथ ही संजय कनौजिया, इरफान मंसूरी, राजेश गुप्ता, आमिर, संकेत साहू, महमूद उल हसन, संतोष अग्रहरी, अनिल जायसवाल उप मंत्री चुने गये। इसी तरह संगठन मंत्री सुभाष गुप्ता, प्रवक्ता सुरेंद्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को बनाया गया। इसके बाद सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनवारूल हक, जिला युवा अध्यक्ष संजीव साहू, नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल, राजेश जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, डॉ.अशोक यादव, जीशान खान, सूर्य प्रकाश साहू सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।