― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरदवा के साथ स्वस्थ रहने के दिये टिप्स

दवा के साथ स्वस्थ रहने के दिये टिप्स

  • श्री सर्वेश्वरी समूह के तत्वावधान में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्रीसर्वेश्वरी समूह की जनपद शाखा के तत्वावधान में शनिवार को रामराय पट्टी में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों के सेहत की जांच कर मुफ्त दवा वितरित किया गया। शिविर का शुभारंभ शाखा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान अवधूत राम का पूजन अर्चन कर किया। उन्होंने कहा कि श्रीसर्वेश्वरी समूह मानवता की सेवा के लिए व्ाृâत संकल्पित है। सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष व वर्तमान पीठाधीश्वर गुरुपद बाबा संभव राम भी शिविर में पधारे चिकित्सा शिविर एवं शाखा के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद दिया। शिविर में मुख्य शाखा पड़ाव से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.हरिशंकर सिंह, डॉ.वीएन राय, डॉ.अनिल कुमार सिंह, डॉ.कमला मिश्रा, डॉ.केके सिंह, डॉ.विवेक कुमार सिंह, डॉ.वैभव कुमार सिंह के अलावा डॉ.तेज सिंह, डॉ.मुकेश शुक्ल, डॉ.गौरव प्रकाश, डॉ.विकास यादव, डॉ.राघवेंद्र सिंह, डॉ.रमेश आर्य, डॉ.शिखा शुक्ला, डॉ.पल्लवी सिंह आदि ने अपनी टीम के साथ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच किया। जरुरी परामर्श एवं स्वस्थ रहने के टिप्स देते हुए दवा वितरित किया।इस मौके पर शाखा मंत्री डॉ.अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, तेज बहादुर सिंह, व्यवस्थापक यशवीर सिंह, सोनू, रमेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, डॉ.धनंजय सिंह, गिरीश चन्द्र सिंह, समरजीत सिंह, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद थे।

Share Now...