― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeअपना जौनपुरदर्जनों बदमाशो ने दिनदहाड़े दुकानों पर किया हमला, एक व्यापारी गंभीर

दर्जनों बदमाशो ने दिनदहाड़े दुकानों पर किया हमला, एक व्यापारी गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव पर आधा दर्जन मुंह बांधे बदमाशों ने लाठी-डंडे व धारदार हत्यार से दुकानदारों पर हमला कर दिया। हमले में एक दुकानदार बिस्मिल्लाह व जीशान गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। शहर के व्यस्त इलाके में सराय पोख्ता पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई घटना के बाद व्यापारी और आम जन में दहशत का माहोल उत्पन्न हो गया है।

Share Now...