Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशरारती तत्वों ने गुमटी को किया आग के हवाले

शरारती तत्वों ने गुमटी को किया आग के हवाले

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रखी चने व दाने की गोमती में बीती रात अज्ञात लोगो ने आग लगा दी।उक्त घटना में गुमटी में रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित थाने में अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। गौरतलब हों कि सरायबीरू निवासी अप्पू गुप्ता पुत्र रामअवध अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चने व दाने की गोमती रख करते है। रोज की भांति देर शाम गोमती बंद कर अपने घर चले गये आधी रात बीत जाने के अज्ञात लोगो ने गोमती में आग लगा दी। पीड़ित के मित्र बारात से घर वापस लौट रहे थे कि गुमटी में लगी आग देख पीड़ित को स्थानीय लोगों ने टेलीफोनिक वार्ता पर जानकारी दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर जलती गुमटी देख पीड़ित के पैरो तले से जमीन खिसक गई। पीड़ित ने बताया कि गुमटी में रखे सामान की कुल कीमत 75000 रुपया का था जो जलकर खाक हो गया। पीड़ित अज्ञात लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।