Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदबंगो ने डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों को पीटा, छीना...

दबंगो ने डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों को पीटा, छीना मोबाइल

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के सादीपुर गांव में गुरुवार की रात दबंगो ने डीजे पर गाना बजने को लेकर जमकर बारातियों को मारा पीटा। एक युवक का मोबाइल भी छीन लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उक्त गांव निवासी अशोक कुमार गिरी की पुत्री पूर्णिमा गिरी की शादी जलालपुर के लोहगाजर गांव िनवासी प्रदीप गिरी पुत्र दिनेश गिरी से तय थी। गुरुवार की रात को बारात गांव में पहुंची। द्वारपूजा लगाने के लिए जब बाराती डीजे पर नाचते हुए चलने लगे तभी गांव के कुछ मनबढ़ व दबंग युवक डीजे पर फरमाइशी गाना बजवाने लगे। जब बारातियों ने कहा कि डीजे वे लाये हैं उनके मन से गाना बजेगा। इस पर लगभग आधा दर्जन युवक बारातियों को मारने पीटने लगे। कई बाराती व दूल्हे के बड़े भाई को भी चोटें आयी। लगातार वे युवक मारपीट कर रहे थे। घटना की सूचना पर 112 नम्बर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचने के बाद मनबढ़ युवक वहां से भाग निकले। बारात में आये वीरेंद्र कुमार पटेल पुत्र श्याम बिहारी पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त युवकों द्वारा मोबाइल छीन लेने की तहरीर दिया है। उक्त युवकों में एक का बारातियों ने फोटो खींचकर पुलिस को दिया है। देर रात तक गहमा गहमी चलने के बाद शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।