Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने मारपीट कर किया घायल

दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

जौनपुर धारा, सुजानगंज। क्षेत्र के दहेव में सोमवार की शाम को क्षेत्र के ही कुछ दबंगों के द्वारा दुकान पर आकर मारपीट करने और गाली गलौच देने का आरोप दुकानदार ताराचंद यादव ने लगाया है। थाने पर दी गई तहरीर में ताराचंद्र यादव पुत्र देवराज यादव ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम को करीब सात बजे वह अपनी पान की दुकान पर बैठे थे तभी तीन लोग आये और उन्हे गाली देने लगे। जब वे दुकान से बाहर निकले तो उन लोगों ने लाठी डंडे से वार कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने कहाकि जानकारी है और एनसीआर दर्ज करके उचित कार्यवाही की जाएगी।