Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने मां-बेटी को पीटकर किया घायल

दबंगों ने मां-बेटी को पीटकर किया घायल

  • पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। मां बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस पर पीड़ित ने जिलाधिकारी वह पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार उदयचंदपुर निवासी सरोज दुबे पत्नी स्व. राधेश्याम दुबे की आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। सरोज दुबे का आरोप है कि पट्टीदार दबंग लोग उसकी आबादी की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं जिसका विरोध किया तो उसको लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी बेटी अनामिका घटना की वीडियो बनाने लगी, लेकिन दबंगों ने अनामिका को पकड़कर एक कमरे में बंद कर उसे जमकर पीटा जिससे मां बेटी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और पड़ोसी हमेशा धमकाते रहते हैं। इस मामले में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।