Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरबीच चौराहे पर अधेड़ की गोली मारकर हत्या

बीच चौराहे पर अधेड़ की गोली मारकर हत्या

  • विरोध में परिजन व ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैती ग्राम सभा में चाय की दुकान पर बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में वहां चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार पोखरा ग्राम सभा निवासी रामाश्रय यादव 50 वर्ष पुत्र रामसनेही यादव चेती बाजार में चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे तभी बृजेश कुमार उर्फ कप्तान पुत्र अरविंद, आशीष कुमार उर्फ पांडा पुत्र लालजी बिंद, रंजीत कुमार पुत्र सुरेंद्र बिंद निवासी पोखरा एवं पंकज मिश्र पुत्र रमाकांत मिश्र निवासी हरीपुर पहुंच गए और असलहा निकालकर उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी जिससे रामाश्रय की मौके पर ही मौत हो गयी।। गोली की आवाज सुनकर आसपास ग्रामीणों में हड़कंप मच गया देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए जिसे देखकर बदमाश भागने लगे। लोगों ने दौड़ाकर एक बदमाश रंजीत कुमार को मौके पर ही दबोच लिया जबकि बाकी बदमाश भाग निकले। पकड़े गए रंजीत को ग्रामीणों ने मारा पीटा जिससे वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतक के भतीजे सचिन यादव ने थाने पर लिखित तहरीर दी है। हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने चैती ग्राम सभा में जाम लगा दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, ननकू यादव, जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य लोग पहुंच गए। सीमा द्विवेदी के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को हटाकर जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।