― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने निर्माणाधीन दीवार को तोड़ा, विरोध करने पर किया फायर

दबंगों ने निर्माणाधीन दीवार को तोड़ा, विरोध करने पर किया फायर

जौनपुर धारा, जफरबाद। जलालपुर क्षेत्र के तालामझवारा गांव में कुछ दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की निर्माणाधीन दीवार तोड़ने और तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर तहरीर दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। तालामझवारा गांव निवासी रवि भूषण चौबे ने पुलिस को दिये गए तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब दो बजे मेरे पड़ोसी सुधीर चौबे आदि ने मिलकर मेरे निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया और मना करने पर उन लोगों की तरफ से तमंचे से फायर किया गया। रवि भूषण चौबे ने बताया कि तमंचे से फायर होने के बाद हम लोग घबरा गए और किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर डायल 112 पर सूचना दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक वह लोग भाग चुके थे।

Share Now...