जौनपुर धारा, खुटहन। गो-वध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुटहन थाने के निरीक्षक (अपराध) राम प्रवेश यादव व उनके हमराहियों ने आरोपित मुन्ना उर्फ जफर कुरैशी निवासी ग्राम पटैला को मंगलवार को मिले सुराग पर लक्ष्मी तिराहा बनुआडीह से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध खुटहन थाने में गो-वध निवारण एक्ट के अलावा बलवा, हत्या के प्रयास, जान से मार डालने की धमकी व क्रिमिनल ला एमेंडमेंड एक्ट के भी दो मुकदमे दर्ज हैं।
― Advertisement ―
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में झाड़ियों के बीच बोरे में मिले नवजात शिशु को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।

