― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरदंगा, बलवा से निबटने की पुलिसकर्मियों को दी गई ट्रेनिंग

दंगा, बलवा से निबटने की पुलिसकर्मियों को दी गई ट्रेनिंग

  • भीड़ को कंट्रोल करने, आंसू गैस का गोला छोड़ने के बारे में बताया गया

जौनपुर धारा,जौनपुर। एसपी डा.अजय पाल शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन में बलवा मॉक ड्रिल प्रदर्शन का अभ्यास कराया गया।इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को स्टेप बाई स्टेप जानकारी दी गई। आंसू गैस का गोला और हथियारों के इस्तेमाल के बारे में बताया गया। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव, कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और समाज में भयमुक्त सुदृढ़ वातावरण बनाने के लिए आपातकालीन परिस्थितियों को काबू में रखने के लिए मॉक ड्रील,बलवा परेड का आयोजन मगंलवार को पुलिस लाईन में किया गया।इस माक ड्रिल में पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने व दंगा निरोधक गतिविधियों पर कैसे काबू पाया जाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने हथियारों को दंगाइयों पर कब, कैसे और कहां प्रयोग करना है इसकी जानकारी दी। इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को आंसू गैस के गोले छोड़ना व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कनसील्ड व डंडे के साथ अभ्यास करवाया गया। अगर कहीं पर भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो उनसे कैसे सख्ती से निपटा जाए तथा उनके साथ कानूनी कार्यवाही के तहत बल प्रयोग किया जाए, इसके बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share Now...