जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.आर.बी.कमल के दिशा-निर्देश में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.ए.ए.जाफरी एवं जनरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.विनोद कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में डॉ.जितेन्द्र कुमार, सहायक आचार्य, जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा स्वयं प्रतिभागकर स्वास्थ्य शिविर का सरायख्वाजा थाना पर आयोजन किया गया। डॉ.जितेन्द्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर थाना परिसर में मौजूद थानाध्यक्ष सिपाहियों एवं अन्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने शुगर (मुधमेह) और बीपी (हाई/लो ब्लड) से होने वाली जटिलताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम, खासकर ठंड के दौरान, इन बीमारियों का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए मरोजों को नियमित रूप से अपनी जांच कराते रहना चाहिए तथा समय पर दवाओं का सेवन करना अत्यंत आवश्यक है। जिसमें ठंड के मौसम में गर्म कपड़ो का उपयोग करें, शुगर व बीपी के मरीज भोजन में सादगी रखें व ज्यादा तला भुना भोजन न करें, नियमित रूप से शुगर व बीपी की जांच कराते रहें, नियमित व्यायाम या हल्की वॉक को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। कार्यक्रम के दौरान लगभग 60लोगों का शुगर एवं बीपी की जांच की गई, जो लोग शुगर, बीपी या अन्य किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित थे, उनके बारे में जानकारी लेते हुए डॉ.जितेन्द्र ने उन्हें सलाह दी कि वे पास के मेडिकल कालेज में जाकर अपनी संपूर्ण जांच अवश्य करवाएँ, ताकि समय रहते उचित उपचार मिल सके। थानाध्यक्ष अमेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक सुनिल कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने डॉ.जितेन्द्र के द्वारा दी गई। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डॉ.ऋषिकेश, डॉ.अक्षय कुमार सिंह व नर्सिंग अधिकारी सतीश यादव, सहायक कर्मचारी, विपिक यादव सहित वार्ड के एमबीबीएस छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
थाना परिसर में मेडिकल कालेज ने लगाया स्वास्थ्य शिविर


