Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरत्योहारों की तैयारी में पुलिस ने किया बलवा ड्रिल अभ्यास

त्योहारों की तैयारी में पुलिस ने किया बलवा ड्रिल अभ्यास

जौनपुर धारा,जौनपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने बलवा ड्रिल का व्यापक अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक ने 7मार्च को रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया।

पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रखने के लिए दौड़ का अभ्यास कराया गया। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने ड्रिल के दौरान सभी को आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए। आशु गैस के गोले, रबर बुलेट और फायर सर्विस के उपयोग की विधि का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कराया गया। इस बलवा ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। जनपद के सभी थानों पर भी बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। परेड के बाद अर्दली रूम में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह प्रशिक्षण आने वाले त्योहारों और अन्य परिस्थितियों से निपटने में पुलिस बल की क्षमता को मजबूत करेगा।

29 सेक्टर और 7 जोन में बांटा क्षेत्र

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसपी डॉ.कौस्तूभ ने बताया कि जिले को 29 सेक्टरों और 7 जोन में बांटा गया है। शांति समिति की बैठक में धर्म गुरुओं और समाज सेवियों ने दोपहर 12 बजे तक ही होली मनाने की अपील की है। एसपी ने कहा कि पहले माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।