भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहले मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज टिम साउदी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल, इस मैच में साउदी ने भारतीय कप्तान शिखर धवन (72) का विकेट लेते हुए उन्होंने अपने वनडे करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए. वहीं 200 विकेट पूरे होने के साथ वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टी20 में 100, वनडे में 200 और टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अपने करियर की 200 विकेट पूरी कर ली है. वहीं अब वह वनडे में 200, टी20(134) में 100 से ज्यादा और टेस्ट (347) में 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी 149 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने 200 बैट्समैन का शिकार किया है. उन्होंने ऑकलैंड में आज हो रहे मैच में भारतीय कप्तान शिखर धवन (72) को पवेलियन भेज वनडे करियर में 200 विकेट पूरे करने की खास उपलब्धि हासिल की है. साउदी को कीवी टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक माना जाता है. उन्होंने कई दफा यह अपनी शानदार गेंदबाजी से साबित भी किया है. भारत के खिलाफ हाल ही में खत्म हुए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनाम किया था. उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को लगातार गेंदों पर आउट किया. टिम साउथी ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में दूसरी बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया. साथ ही टिम साउथी टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. टी20 में साउदी ने 134 विकेट अपने नाम किया है.
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
तेज गेंदबाज टिम साउदी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Previous article
Next article

