― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरतीस जुलाई को होगा प्राथमिक शिक्षकों का त्रैवार्षिक जनपदीय सम्मेलन

तीस जुलाई को होगा प्राथमिक शिक्षकों का त्रैवार्षिक जनपदीय सम्मेलन

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में नवदुर्गा मंदिर प्रांगण हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने अवगत कराया कि आगामी तीस जुलाई को जनपद स्तरीय त्रैवार्षिक शिक्षक का सम्मेलन टीडी इंटर कालेज की प्रांगण में होगा। मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह सम्मेलन कई मायने में महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक होगा। जहां सभी जनपदीय व ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में संघनिष्ठ शिक्षक साथी शिक्षक समस्याओं व पुरानी पेंशन हेतु आयोजित आगामी आंदोलनों के बारे में चर्चा परिचर्चा करेंगे तथा उसके लिए रणनीति तैयार करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बैठक में अवगत कराया कि आगामी दस अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक/कर्मचारी की संयुक्त रूप से राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में जनपद के शिक्षक/कर्मचारी प्रतिभाग करें। इसके लिए जनसंपर्क व जनजागरण करना है। इसके अतिरिक्त बैठक में शिक्षकों के लिए एरियर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण चयन वेतनमान अंत:जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण पर निराकरण पर चर्चा व आगामी सितंबर माह अखिल भारतीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु निकलने वाले रथयात्रा के जौनपुर में स्वागत व जुलूस की तैयारी तथा आगामी 26जुलाई को कारगिल दिवस पर रक्तदान शिविर को सफल बनाने आदि विषयों पर विस्तृत परिचर्चा हुई। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला मंत्री रेखा यादव, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल, राम सिंह राव, अनुज सिंह, सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष सजल सिंह, विशाल सिंह, भूपेश सिंह ,मृत्युंजय सिंह, उमेंद्र सिंह,संतोष सिंह,सजल सिंह,प्रवीण सिंह,रोहित सिंह, डॉ.गिरीश सिंह, दिवाकर चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share Now...