जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए हिस्ट्रीशीटरो व अपराधियों के विरुद्ध मुहिम तेज कर दी है। हिस्ट्रीशीटर की निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए क्षेत्र के तीन हिस्ट्रीशीटर सोमवार को थाने में पहुंच कर भविष्य में अपराध न करने का शपथ पत्र दिया। पुलिस के सख्त तेवर से अपराधियों में खलबली मच गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष सिंगरामऊ के कुशल पर्यवेक्षण में कोबरा प्रथम के कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी व सौरभ सिंह तथा कोबरा तृतीय के कांस्टेबल अरविन्द मिश्रा व नौशाद हुसैन के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की निगरानी कर रामाकान्त दूबे पुत्र बुधिराम दूबे निवासी ग्राम सिंघावल, नन्हे उर्फ नरेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र पूल्ली उर्फ हनुमान बक्स निवासी ग्राम महमूदपुर एवं नागेन्द्र तिवारी पुत्र राजबहादुर तिवारी निवासी ग्राम ईनामीपुर थाना सिंगरामऊ को थानाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत कर इस बात का शपथ पत्र दिलायी गयी कि उपरोक्त तीनो हिस्ट्रीशीटर भविष्य मे कोई भी अपराध कारित नही करेगें और न ही किसी अपराध मे इनकी संलिप्तता रहेगी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
तीन हिस्ट्रीशीटरो ने ली भविष्य में अपराध न करने की शपथ

Previous article
Next article

