Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

जौनपुर धारा, खुटहन। सुइथाखुर्द गांव में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव नीचे उतारा। आवश्यक कार&वाई के बाद शव पीएम हेतु भेज दिया गया। मृतका की माता ने पड़ोस के तीन ब्यक्तियों के खिलाफ बीडीओ बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया है। गांव निवासी ज्ञानचंद्र गुप्ता पुत्र अशोक का विवाह लगभग 15वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की पुत्री ममता के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र भी हैं, पति बांबे में रह रहा है। मंगलवार की दोपहर 38 वर्षीय ममता ने दोनों बच्चों को खेलने के लिए गांव में भेज खुद कमरे के भीतर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। घण्टों बाद जब उसका 10वर्षीय बड़ा बेटा लौट कर आया तो दरवाजा खटखटाने लगा। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर वह रोने लगा। मौके पर पास-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। दरवाजा तोड़ कर भीतर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर आस-पास के लोगों का कहना है कि मृतका के घर में दो दिनों पूर्व एक युवक आपत्ति जनक हालत में पकड़ा गया था। जिसकी पिटाई कर पड़ोस के कुछ युवकों ने बीडीओ बना लिया था। जिससे आहत होकर विवाहिता ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका की माता ऊषा देवी के द्वारा थाने में तीन के खिलाफ दी गई नामजद तहरीर में भी बीडीओ बनाने का जिक्र किया गया है।