Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबैंक मैनेजर को गाली देने का दरोगा पर आरोप

बैंक मैनेजर को गाली देने का दरोगा पर आरोप

जौनपुर धारा, जफराबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ के सरकार में पुलिस को अनुशासन में रहने की भले ही हिदायत दी जा रही हो लेकिन लेकिन पुराने ढर्रे पर चले कुछ खाकी धारी की करतूत सामने आती रहती है। ताजा मामला जौनपुर जिले के जफराबाद पुलिस थाने में तैनात संजय कुमार का है, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नेहरू नगर शाखा कबूलपुर के बैंक प्रबन्धक अभय प्रताप सिंह ने बाबा की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए नेहरु नगर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक अभय कुमार सिंह ने बताया कि वह बैंक मे बैठकर अपने सहकर्मियों के साथ जरूरी काम कर रहे थे, तभी दरोगा संजय कुमार हमारे कर्मचारियों को धमकाने लगे और गैर जिम्मेदाराना तरीके से व्यवहार और तेज आवाज मे बोलने लगे। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या थी यह उन्होंने साफ तौर पर नहीं बताया। लेकिन जब मैं खुद उनसे बात करना चाहा तो उन्होंने गैर जिम्मेदाराना तरीके से मुझे अपमानित किए,जलील किए और अपशब्दों का इस्तेमाल कर मेरे दिल को ठेस पहुंचाई। हमने इस घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है, ईसी 31 दिसम्बर को हौज पोखरा निवासी फरियादी अब्दुल ने भी दरोगा संजय कुमार के ऊपर गाली देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। वही बैंक मैनेजर के बयान के बाद मीडिया कर्मियों ने जब दरोगा संजय कुमार से इस मामले पर बात की तो उन्होंने बताया शाम 7:00 बैंक बंद होने के बाद प्राइवेट आदमी बैंक के अंदर जा रहा था तो मैं उसी को डांटा था बैंक मैनेजर से हमारी बात नहीं हुई थी।