Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरतीन माह का वेतन न मिलने से नाराज़ विद्युत कर्मियों ने उपकेंद्र...

तीन माह का वेतन न मिलने से नाराज़ विद्युत कर्मियों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

  • एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन एवं मीटर रीडरों को तीन माह से वेतन न मिलने के नाराज़ कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विद्युत अधिकारीयों व ठेकेदार के ख़िला$फ जमकर नारेबाजी की और एसडीओ आलोक उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। विद्युत कर्मचारी सुभाष पटेल, मुकेश पाण्डेय, जोखू मिश्रा, जय कुमार श्रीवास्तव, अभिनव पाल, हुभनाथ सिंह, राकेश चौरसिया, विनय सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय व सुरेंद्र पटेल आदि का कहना है कि विद्युत अधिकारी व ठेकेदार द्वारा तीन महीने का वेतन भुगतान न होने से कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक तंगी आ गई है और वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो रहे हैं। इसके अलावा सभी लाइनमैनों व विद्युत कर्मचारीयों को विद्युत सुरक्षा किट मुहैया कराने की मांग की। विधुत कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी आलोक उपाध्याय को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सभी निविदा कर्मचारियों कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंग। जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत अधिकारियों की होगी।