Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन दिवसीय खेलकूद व वार्षिकोत्सव संपन्न

तीन दिवसीय खेलकूद व वार्षिकोत्सव संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के श्री सहदेव इंटर कॉलेज भेड़ा में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामपुर राहुल सिंह ने फीता काटकर किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक अपना चार दल प्रताप दल, भगत दल, आजाद दल व सुभाष दल बनाकर बच्चों से प्रतिभाग कराया जिसमें १५०० मीटर दौड़ में गौरव यादव प्रथम, १०० व २०० मीटर दौड़ में अवधेश प्रथम, लंबी कूद में किशन यादव प्रथम एवं ऊंची कूद में अभिषेक शर्मा प्रथम रहे। प्रताप एवं आजाद दल की टीम बराबर रही। भगत दल द्वितीय और सुभाष दल तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहाकि जीवन में खेलकूद का बहुत अधिक महत्व है। कालेज के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने कहाकि खेलकूद के द्वारा हमारा शरीर स्वस्थ एवं खेल के माध्यम से हम ओलंपिक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में भाला फेंक, डिस्कस हैमर थ्रो, ऊंची व लंबी कूद, कुर्सी दौड़, खो-खो, सुई धागा दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हरी असहाय व संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय के सह प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह, दीपक उर्फ दीपू सिंह, आलोक सिंह, सर्वेश सिंह, विष्णु सिंह, अजय सिंह, अभिषेक सिंह के अलावा तमाम सम्मानित जन उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्य राकेश यादव ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।