Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरतीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट का मुकदमा दर्ज

तीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत खरुआवां गांव निवासी दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ बच्चू सिंह पुत्र स्व.रामदेव सिंह ने थाने पर लिखित तहरीर दिया कि मेरी पुत्री शिल्पा सिंह की शादी अमोध गांव निवासी नरेन्द्र सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ गंगा के साथ 29 नवम्बर सन् 2013 को हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद से ही दान-दहेज को लेकर मेरी पुत्री को मारापीटा व प्रताड़ित किया जाने लगा। मेरी पुत्री का पति गलती मानकर मेरी पुत्री को दिल्ली लेकर रहने लगा। वहीं मेरे दामाद व उसके बगल रहने वाले आशीष सिंह उर्फ आंशू सिंह पुत्र विनय प्रताप सिंह जो अमोध गांव के रहने वाले हैं और दूसरे साथी नीलेश यादव के द्वारा मेरी पुत्री को दहेज के खातिर शराब पीकर मारापीटा जाने लगा और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा देते थे और कमरे में बन्द करके मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे और मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे, जिससे मेरी पुत्री के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर अमित सिंह उर्फ गंगा सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह, आशीष सिंह उर्फ आंशू सिंह पुत्र विनय प्रताप सिंह निवासीगण-अमोध थाना-पवांरा व नीलेश यादव पता उत्तम नगर दिल्ली के खिलाफ धारा 498,323,504,506 व 3/4 दहेज प्रताड़ना एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।