― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतिलकधारी सिंह ने शैक्षणिक जगत में स्थापित किया मील का पत्थर :...

तिलकधारी सिंह ने शैक्षणिक जगत में स्थापित किया मील का पत्थर : डा. केपी सिंह

  • टीडी इण्टर कालेज में आयोजित हुआ संस्थापक दिवस समारोह
  • संस्था की प्रतिभाओं का पुरस्कृत कर किया गया सम्मान

जौनपुर धारा, जौनपुर। टीडी इण्टर कालेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में आयोजित संस्थापक दिवस समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. केपी सिंह ने संस्थापक के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मार्ल्यापण करके किया। उपस्थित जनसमुदाय ने भी संस्थापक तिलकधारी सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

संस्थापक समारोह को संबोधित करते हुये पूर्व कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय डॉ. केपी सिंह ने कहा कि तिलकधारी कालेज की स्थापना कर संस्थापक ने शैक्षणिक जगत में मील का पत्थर स्थापित किया। सम्पूर्ण राष्ट्र में तिलकधारी कालेज की प्रतिभाएँ अपने विशिष्ट योगदान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही हैं। हमें टीडी इण्टर कालेज का पूर्व छात्र रहने के कारण गौरव कि अनुभूति हो रही है। संस्था के प्रधानाचार्य उ.प्र. प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूज्य संस्थापक की आत्मा हमें संस्था के विकास हेतु पथ प्रदर्शित करती रहती है। हम अपने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु अनेक योजनाओं का निर्माण कर उन्हें कार्यवान्वित करते रहते है जिसका परिणाम उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं उच्च पदों पर हमारे विद्यार्थियों के चयन के रूप में परिलक्षित होता है। प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम अपनी शैक्षणिक संस्था को शीर्ष पर आरूढ़ रखने हेतु संकल्प बद्ध है।

संस्थापक दिवस के अवसर पर संस्था के प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया गया। मानविकी संवर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संस्था के कक्षा 12 के छात्र निशान्त को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 12 विज्ञान वर्ग कि युक्तिका सिंह, कक्षा 12 कृषि वर्ग के आदर्श पाण्डेय, कक्षा 12 कामर्स की निकिता मौर्य, कक्षा 12 व्यवसायिक वर्ग की रागिनी शर्मा, कक्षा 12 कला विज्ञान, कृषि कामर्स व्यवसायिक शिक्षा में क्रमश: नीतू प्रजापति, नीरज चौधरी, वैभव सिंह, रूचि गौड़, भूमिका त्रीपाठी, कक्षा 10 के अमन यादव, कक्षा 9 के अंशिका मौर्य, कक्षा 8 के दिव्या राय को पुरस्कृत किया गया। कुश्ती में प्रदेश स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वृजेश यादव एवं कबड्डी खिलाड़ी प्रजापति को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किये गये। एनसीसी के बेस्ट कैडेट अनुराग मौर्या, अनन्या सिंह को भी पुरस्कार प्रदान किये गये। संस्थापक दिवस के अवसर पर डॉ. प्रीति उपाध्याय के निर्देशन में छात्र-छात्राओं नें उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अंशिका मिश्रा एवं कृति द्वारा प्रस्तुत संरस्वती वन्दना का श्रवण कर जन समुदाय श्रद्धानवत हो गये। कशिश, साक्षी, रिंकी, बहार, आयुषी, कुमकुम एवं स्वीही द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत श्रवण कर अतिथि जन भावविभेर हो गये। रीना, दिव्या, रूकसार एवं नन्दनी के द्वारा प्रस्तुत कुल गीत को लोगों ने सराहा। झांसी की रानी पर आधारित गीत एवं नृत्य अंशिका आस्था, अंजली, अनन्या, पूजा, यशी, अनुष्का एवं चाँदनी ने प्रस्तुत किया। कशिश, कृति, आयुषी, वहार, कुमकुम एवं साक्षी द्वारा प्रस्तुत गुजराती गीत एवं नृत्य आयो रे शुभ दिन का श्रवण कर उपस्थित जन समुदाय मंत्र मुग्ध हो गया। अंशिका मिश्रा द्वारा प्रस्तुत अच्यतुम केशव से सम्बन्धित नृत्य पर उपस्थित जन समुदाय वाह-वाह कर तालिया बजाने लगा। रागी, साक्षी, अनु, मनु, कुमकुम एवं खुशी द्वारा प्रस्तुत बंसन्त एवं होली नृत्य का अवलोकन कर उपस्थित जन समुदाय भावविभेर हो गया। विशेष रूप से संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर टीडीपीजी कालेज के प्रबंन्धक राघवेन्द्र सिंह टीडी इण्टर कालेज के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विन्द प्रताप सिंह, उप प्रबंन्धक ओपी सिंह पूर्व प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. अरूण कुमार सिंह, अनिमेष सिंह प्रधानाचार्य परिषद के मण्डल अध्यक्ष डॉ. राम नयन, जिलाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. प्रीति उपाध्याय, नम्रता सिंह सहित सम्भ्रान्त जन उपस्थित रहे। संस्थापक समारोह की अध्यक्षता दिनेश प्रताप सिंह एवं संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। अन्त में प्रबंन्धक सत्य प्रकाश सिंह ने आगत जन के प्रति आभार प्रकट किया।

Share Now...