Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरतिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों को कुलपति ने किया सम्मानित

तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों को कुलपति ने किया सम्मानित

विद्यार्थियों ने की थी 150 किलोमीटर की तिरंगा साइकिल यात्रा

जौनपुर धारा,जौनपुर। कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी पटेल के निर्देश पर  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय तिरंगा साइकिल यात्रा में शामिल विद्यार्थियों और सहयोग करने वालों को कुलपति सभागार में शनिवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने तिरंगा साइकिल यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर देश भक्ति, एकता और आत्मबल का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह यात्रा आपके जीवन में राष्ट्र प्रेम की भावना को और प्रबल करेंगी। उन्होंने कहा कि जीवन में देश के तिरंगे से ऊर्जा लेते रहे। परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह एवं प्रो.मानस पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। सफलतापूर्वक 150किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूर्ण करने पर यात्रा के नोडल अधिकारी प्रो.राकेश कुमार यादव ने यात्रा के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला। सहायक नोडल अधिकारी डॉ.अनुराग मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया एवं साइकिल यात्रा दल में सम्मिलित छात्रों को बधाई दी। साइकिल यात्रा में 30विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस दौरान जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से होते हुए शहीद स्थलों पर पहुंचकर उन्हें नमन किया था। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों से मिलकर उन्हें विश्वविद्यालय का मान-पत्र, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया था। इस यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने समाज को नशा मुक्ति और दहेज मुक्ति के लिए संदेश दिया। विद्यार्थियों ने यात्रा के दौरान अपने अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर प्रो.सुरेश कुमार पाठक, शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ.शैलेन्द्र यादव, डॉ.मीताराम पाल, डॉ.पूनम यादव, अजय कुमार, डॉ.हेमंत यादव, डॉ.पुनीत सिंह, राजपाल यादव, सत्यलाल यादव, डॉ.अंजनी कुमार मिश्र, समेत यात्रा में शामिल विद्यार्थी उपस्थित रहे।