जौनपुर धारा, खुटहन। गौसपीर दरगाह के पास स्थित तालाब में गुरुवार को नहाने गए एक युवक का शव पानी में उतराया मिला। मौके पर जुटे लोगों ने शव बाहर निकाल एक निजी चिकित्सक को बुलाया। जिसने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को न देकर उसका अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया। गौसपुर गांव निवासी 22वर्षीय हिमांशु गुप्ता पुत्र त्रिलोकी घर से सुबह तालाब में नहाने को कहकर निकला था। काफी देर हो जाने बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लोग तालाब पर पहुंच तलाश कर रहे थे कि थोड़ी देर में उसका शव पानी में उतराया दिखा। जिसे देखते ही स्वजन रोने बिलखने लगे। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वह तालाब की सीढ़ी पर से तेज जंप लगाकर पानी में कूदा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह तालाब की तलहटी के कचरे में फंस गया होगा। अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा हिमांशु पिता के टेंट ब्यवसाय में हाथ बंटाता था। आगामी नवंबर माह में उसका विवाह होना था। जिसकी तिथि भी तय कर दी गई थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्वजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
तालाब में नहाने गया युवक डूबा,मौत

Previous article
Next article

