Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरतार व केबल के साथ चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले

तार व केबल के साथ चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले

जौनपुर धारा,केराकत। शनिवार को मुख्यमंत्री के जिले में रहने के कारण तीन दिन पहले से उच्च अधिकारियों ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा था। बीते बुधवार को महिलाओं ने एसपी अजय पाल शर्मा से केराकत पुलिस के रात में गश्त नही करने की शिकायत भी की थी। जिसपर एसपी ने सीओ प्रतिमा वर्मा को जांच के लिए निर्देशित किया। लेकिन केराकत पुलिस की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार की रात में देवकली में बिजली के ठेकेदार उदयभान यादव के घर चोर गाड़ियों के साथ एल्यूमिनियम का तार व केबल चोरी करने पहुंच गए। तभी उदयभान यादव की नींद खुली और देखा कि रात के एक बज रहे थे। तार व केबल को अज्ञात लोगों के द्वारा उठाकर ले जाया जा रहा हैं। आस-पास के लोगों के मदद से तीन को तार से भरे टेम्पु सहित पकड़ लिया। सूचना पर डायल-112 ने पहुंचकर तीनो को गिरफ्तार कर लिया। जहां ठेकेदार ने लिखित तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही किया था।