जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में फ्रेशर्स ओरिएण्टशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें एम.बी.ए, एग्रीबिज़नेस, ई-कॉमर्स एवं बी.बी.ए.के नवीन छात्रों को विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया। उन्हें विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम प्रकिया के बारे में जानकारी दी गई। उद्घाटन समारोह में कुलपति वन्दना सिंह के कहा कि प्रबंधन विद्यार्थियों को अपने करियर और जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन ही मूल मन्त्र है। किसी भी संस्थान क़ी उद्देश्य पूरे करने के लिए निरंतर प्रयास एवं दृढ इच्छा से ही प्रबंधन के छात्रों अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। कुलपति ने एलान किया कि आगामी सत्र में विश्वविद्यालय में एग्री बिज़नेस से जुडी वोकेशनल पाठ्यक्रम, उद्योग जगत से गठबंधन एवं प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कि व्यवस्था की जाएगी। जिससे छात्रों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर व्यवसाय प्रबंध विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो.मुराद अली ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों को उनके मूल्य एवं संस्कार ही आगे बढ़ाएंगे। सीनियर्स और जूनियर्स से अच्छे सम्बन्ध बना कर रखना चाहिए जिससे आगे चलकर उनके करियर में भी मददगार होगी। छात्रों ने कुलपति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संचालन समन परवीन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद अब्बास ने किया। इस अवसर पर आकाश मिश्रा, अमीर आलम, शिवम् सिंह, अनीस, अदिति, फैज़ान, आदित्य सिंह, सुभांग मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
सफल प्रबंधन का मूल मंत्र है अनुशासन : प्रो.वन्दना सिंह

Previous article
Next article

