Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पदुमपुर तिराहे के पास दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मैगजीन मिलने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कर रही है।
Homeमनोरंजनतारक मेहता का उल्टा चश्मा में होता था शैलेश लोढ़ा का शोषण?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होता था शैलेश लोढ़ा का शोषण?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों अपने प्लॉट के कारण नहीं बल्कि एक्टर्स के चलते सुर्खियों में है। कभी सितारों के एक्सीडेंट की खबर तो कभी शो छोड़कर जाने वाले कलाकारों की। 6 महीने बाद भी ये पता नहीं चल पाया है कि तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने आखिर इस सिटकॉम को अलविदा कहा क्यों? लेकिन अब इस राज का खुलासा हो गया है। सोशल मीडिया पर शो के डायरेक्टर ने खुद बताया कि सेट पर उनका शोषण होता था। हालांकि इनकी पोस्ट पर लोग काफी मजे ले रहे हैं। शैलेश लोढ़ा ने इस साल मार्च से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग बंद कर दी थी। जिसके बाद खबर आई कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। उनके और शो के मेकर असित मोदी के बीच सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए काफी कुछ कहा गया। हालांकि इस बात पर एक्टर ने कभी चुप्पी नहीं तोड़ी कि उन्होंने 14 साल बाद इस हिट शो को क्यों छोड़ा। लेकिन अब एक पोस्ट से सारे राज सामने आ गए हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर मालव राजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शैलेश लोढ़ा भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘वो इंसान, जिसका मैंने सबसे ज्यादा शोषण किया यह कहकर कि ‘मेहता साब को छोड़ के बाकी सब का पैकअप’ इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ तारक मेहता के बाकी एक्टर्स भी रिेएक्ट कर रहे हैं। सीरियल में रोशन कौर सोढ़ी का करिदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने लिखा,’मुझे लगा कि आपने सबसे ज्यादा शोषण मेरा किया है।