उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। इसके पीछे की वजह उनकी यूनिक आउटफिट होती है। उर्फी जावेद कब किस तरह का ड्रेस पहनकर आ जाएंगी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। उर्फी जावेद को अतरंगी ड्रेस पहनने पर ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन उन पर इस बात का फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने एक बार फिर खास तरह आउटफिट पहनकर लोगों का ध्यान खींचा है। उर्फी जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोमवार को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद पब्लिक प्लेस पर पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने खास तरह की ड्रेस पहनी है और इसके साथ इलेक्ट्रिक ड्रैगन अटैच नजर आ रहा है। उर्फी जावेद पैप्स से बात करती नजर आ रही हैं तो वह बोलते हैं ये सांप है। इस पर वह उन्हें टोकते हुए कहती हैं कि ये सांप नहीं ड्रैगन है। उर्फी जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा में आ गया है। उनके फैंस जहां उनकी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
‘ड्रैगन ड्रेस’ पहन पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुईं Urfi jawed

Previous article


