जौनपुर धारा,सिकरारा। संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जगह-जगह जयन्ती समारोह आयोजित कर राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की गई। इस मौके पर रईया, गुलजारगंज के पूर्व प्रधान प्रेमचंद गौतम, सुरेंद्र कुमार गौतम, एडवोकेट प्रधान पंकज जायसवाल के नेतृत्व में एक अंबेडकर रैली निकाली गई। गुलजारगंज बाजार निवासी विनोद कुमार जायसवाल, अशोक कुमार उमर वैश्य, अरविंद कुमार उमरवैश्य की तरफ से रैली में शामिल समस्त लोगों को अपने आवास पर रोक कर बाबा अम्बेडकर के प्रति कृतज्ञाता ज्ञापित करते हुए सभी को जलपान कराया गया। इसके बाद उक्त रैली सुरसतापुर प्रतापगंज होते हुए पुनह सुरेंद्र कुमार एडवोकेट के घर पर पहुंच गई जहां पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सम्मानित महिला व पुरुषों द्वारा बाबा के चित्र पर मलायार्पण करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोगों ने बाबा के विचारों को साझा किया। पूर्व प्रधान प्रेमचंद गौतम ने आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद व्यापित किया।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डॉ.भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती


