जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के शाहगंज पड़ाव स्थित मोहम्मद हसन कॉलेज के पास नवनिर्मित डेंटल केअर ़प्रैâक्चर एन्ड ट्रामा सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.अब्दुल क़ादिर खान द्वारा मंगलवार को फ़ीता काट कर किया गया। उन्होंने कहा कि ये हॉस्पिटल शहर की जनता के लिये काफ़ी उपयोगी साबित होगी, साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि दोहरा, पुकार अपने जौनपुर से पूरी तरह से ख़त्म हो जाये क्योंकि इसके सेवन से सिर्फ़ दांतो पर नहीं बल्कि स्वास्थ्य पर भी भारी प्रभाव पड़ता है। हॉस्पिटल के प्रोपराइटर डॉ.अरीबु़ज्जमां ने बताया कि यहाँ दांत संबंधी सभी रोगों का अत्याधुनिक मशीनों द्वारा उच्चतम क़्वालिटी का इलाज उपलब्ध है और साथ ही हड्डी रोगों के इलाज की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने टिप्स देते हुए कहा कि सोते समय ब्रश करके सोएं अगर कोई दातून का इस्तेमाल करता है तो इससे सुन्नत ए नबवी अदा होती है और साथ ही दांतों के रोगों से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व एमएलसी, शकील अहमद, तहसीन अब्बास, डॉ.फ़ैज़, श्रवण जायसवाल, डॉ.आर.के.जायसवाल, डॉ.ए.के.सोनकर, डॉ.अनम फातिमा, डॉ.अबू फैसल, ज़ुबैर अहमद, एजाज़ अहमद, शम्सुज़्ज़मा खान, बादशाह एडवोकेट, वकील अहमद, डॉ.अर्शी खान, डॉ.फैसल, अनिल गौतम, विनोद भारती सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
डॉ.अब्दुल क़ादिर ने किया डेंटल केअर प्रैâक्चर का उद्घाटन

Previous article


